सिलेंडर ब्लास्ट में गई उसकी जान..परिवार हुआ तबाह पर नही मिल रहा परिजनों को उसका मृत्यु प्रमाण पत्र...जानिए क्यों

 सिलेंडर ब्लास्ट में गई उसकी जान..परिवार हुआ तबाह पर नही मिल रहा परिजनों को उसका मृत्यु प्रमाण पत्र...जानिए क्यों
मुलताई। (अक्षय सोनी/राकेश अग्रवाल) मरने के बाद भी उसकी गलती ये थी की उसकी मौत न घटना स्थल पर हुई और न ही अस्पताल में जिसके कारण ना नगर पालिका मृत्यु प्रमाण पत्र दे रही है और ना ही अस्पताल जिससे मृतक के परिजन भटकने को मजबूर हैं। ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई ताप्ती वार्ड निवासी अशोक गोहिते के साथ जो पोला पर्व के दिन बेलून भरने वाले सिलेंडर फटने की चपेट में गम्भीर घायल हो गया था। सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे परिजन नागपुर अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। अशोक की अचानक मौत से उसके परिवार सहित पूरा नगर स्तब्ध रह गया था। मृतक अशोक के भाई ने बताया की उन्हें बैंक सहित अन्य औपचारिकताओं के लिए 21 दिन के अंदर मृत्यु प्रमाण पत्र चाहिए लेकिन 15 दिन होने को आए पूरा मामला दो विभागों के बिच फंस गया है इसलिए वे नपा और हॉस्पिटल के चक्कर लगा लगा के परेशान हैं। पुरे मामले में Bmo डा. प्रशांत सेन का कहना है कि मौत अस्पताल में नही हुई इसलिए अस्पताल से मृत्यु प्रमाण पत्र नही बनेगा वहीँ नपा का मत है की पोस्ट मार्टम मुलताई में हुआ है इसलिए अस्पताल प्रमाण पत्र जारी करेगा। फ़िलहाल मामले की गम्भीरता को देखते हुए संवेदनशील CMO राहुल शर्मा द्वारा मृतक के परिजनों को नपा से मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने का आश्वासन दिया गया है।

Source : अक्षय सोनी

12 + 12 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]